शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में महिला सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम में बोलते एसपी
- फोटो : SHAMLI
- हिंदू कन्या इंटर कालेज में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ
- एसपी और जिला पंचायत अध्यक्ष ने बच्चों को आत्म सुरक्षा के दिए टिप्स
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शासन के निर्देश पर पूरे महीने चलने वाले बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान सोमवार से शुरू हो गया। जनपद में हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली से इस अभियान की शुरूआत की गई है। एसपी अजय कुमार ने छात्राओं से कहा कि डरो नहीं, संकोच छोड़ों और अगर कोई उनके साथ गलत व्यवहार करता है तो दुर्गा का रूप धारण कर लो।
सीएम योगी ने प्रदेश में महिला अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस-प्रशासन को संयुक्त रूप से 31 जुलाई तक बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देेश दिए हैं। सोमवार को शहर के हिंदू कन्या इंटर कालेज से इस अभियान का शुभारंभ एसपी अजय कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी और प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसपी ने कहा कि बालिकाओं को इतना मजबूत होना चाहिए कि वे हर परिस्थिति का सामना कर सके। जिन बालिकाओं और महिलाओं ने परिश्रम किया और विषम परिस्थितियों का सामना किया, वे नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनी हैं। शासन ने बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल 1090, 181 और 100 की सुविधा दी है। अगर कोई परेशान करता है तो इन नंबरों का इस्तेमाल अवश्य करें, पुलिस तत्काल आपके पास पहुंचेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने कहा कि बालिकाओं को पहले खुद मजबूत होना पड़ेगा। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, कोतवाली प्रभारी सुभाषचंद राठौर, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, टीएसआई भंवर सिंह, पारूल चौधरी आदि मौजूद रहे।