फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों, मुलाकातों के नाम रहा स्कूल का पहला दिन

विज्ञापन
शामली छुटिंटया खतम होने के बाद स्कूल जाते बच्चे - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले तो अपने साथियों से मिलने के लिए छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखे। अपने दोस्तों से मिलकर गर्मी की छुट्टियों की यादें साझा कीं। इस तरह स्कूल का पहला दिन गपशप और मुलाकात में निकल गया।
विज्ञापन

जनपद में गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद सोमवार को स्कूल-कालेज खुले। सुबह से ही शहर की सड़कों पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्कूलों की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। कहीं पर स्कूल वाहनों से बच्चे स्कूल गए तो कहीं पर अभिभावक अपने निजी वाहनों कार और बाइक आदि से स्कूल छोड़ने के लिए जाते दिखाई दिए। स्कूलों में पहले प्रार्थना सभाएं हुईं। पहले दिन अधिकतर स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। बच्चों ने आपस में अपने दोस्तों से गर्मी की छुट्टी में बिताए दिनों को शेयर किया। इस दौरान किसी ने अपने माता-पिता के साथ बाहर घूमने के लिए जाना बताया तो किसी ने अपने नाना-नानी, दादा-दानी के यहां जाना बताया तो किसी ने अन्य रिश्तेदारियों में जाकर छुट्टी का आनंद लेना बताया। शिक्षकों ने भी बच्चों से गर्मी की छुट्टी के बारे में बातचीत की। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं बाहर निकले तो भीषण गर्मी और उमस से परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें