संत रविदास की शोभा यात्रा निकाली
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी में बृहस्पतिवार को संत शिरोमणि रविदास मंदिर में विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना की जाएगी। इससे पूर्व बुधवार को शोभा यात्रा निकाली गई। जो गांव के मुख्य मार्ग से होते शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में पहुंची।
संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के महाराज गुलाब दास ने बताया कि भक्तजनों ने जगह-जगह पर स्वागत किया। उन्होंने बताया कई वर्षों बाद गुरु रविदास की मूर्ति मंदिर में पहुंची है। बृहस्पतिवार को मूर्ति स्थापना की जाएगी। वहीं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंदकीराम ने बताया कई वर्षों से मूर्ति की स्थापना नहीं हो पा रही थी। डॉ. लकी के सहयोग से मूर्ति जयपुर से मंगाई गई। गुरु रविदास की मूर्ति के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंदकी राम, श्रीपाल, सुखपाल सिंह, सुरेंद्र, बिजेंदर, रूपेंद्र, सुनील कुमार, मोहित अंबेडकर, अंकित मिठारिया, राजेंद्र, सलेखचंद, हरवीर, मोहरम और सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।