फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारी में जुटें

Sat, 24 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि यदि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो किसानों के कर्ज माफ और नलकूपों का आधा बिल माफ किए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने व चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है।  
विज्ञापन


शनिवार को थानाभवन ब्लाक एवं जलालाबाद कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जलालाबाद कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि पिछले 27 सालों में प्रदेश में गैर कांग्रेस सरकार सत्ता में रही है।  विकास के नाम प्रदेश बदहाल है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को यूपी का मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने किसानों का चीनी मिल द्वारा  बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने से किसान बदहाल है। मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। आए दिन रंगदारी मांगे जाने से उद्यमी-व्यापारी परेशान हैं। 

विधानसभा चुनाव में कांग्रेेेस को मजबूत करने के लिए आह्वान किया है। जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष बाबूखान, लाखन सिंह, राजेश, अनिल राठी, मलिक, ओमपाल शर्मा, जेकेे जैन, सरफराज,  नसीम, दिलदार, वसीम अहमद, मोहम्मद आरिफ, निशाद सिद्दीकी,  आरिफ मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें