फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षाएं कल से शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना महामारी के चलते 11 महीने से बंद चल रहे परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं बुधवार से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी। शासन के निर्देश मिलने के बाद विद्यालयों में कक्षाएं संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन की गाइड लाइन के मुताबिक बच्चों को स्कूल भेजने का अभिभावकों से सहमति पत्र लेना जरूरी होगा। विद्यालयों में कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना होगा। शहर के बनखंडी रोड स्थित संविलियत विद्यालय बालक जूनियर हाईस्कूल में प्रबंध समिति की सोमवार को खुली बैठक हुई। इसमें 10 फरवरी से खुल रहे कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के अभिभावकों को शासन के निर्देश से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने समिति के सदस्यों और अभिभावकों को बताया कि बुधवार से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय खुल रहे हैं। इसके लिए स्कूल को सफाई कराकर सैनिटाइज करा दिया है। अभिभावकों से कहा कि बच्चों को विद्यालय भेजा जाना स्वैच्छिक है। इसलिए अभिभावकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक मार्च से प्राइमरी कक्षाओं का संचालन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्कूल और गाड़ियों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उधर, बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि दस फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के और एक मार्च से प्राइमरी कक्षाएं चलाई जाएंगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराकर खोले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें