शामली। चौधरी राकेश टिकैत और एक वर्ग के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग करने वाले युवक की वीडियो वायरल होने के मामले में अखिल उप्र जाट महासभा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा शामली के कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्राली से शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक विशेष वर्ग को निशाना बनाकर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और एक समाज के प्रति अभद्र तरीके से अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। वायरल वीडियो में भारतीय सेना के प्रति भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जो देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्होंने विवादित टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर चौ. पंकज सरोहा, तरुण मलिक, योगेश, राकेश कुमार, प्रशांत मलिक, राहुल चौधरी, महिपाल, अनुज, विशाल मौजूद रहे।