फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों की कमी के बीच तीसरी लहर से निपटने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों की कमी के बीच तीसरी लहर से निपटने की तैयारी
विज्ञापन

शामली। कोरोना की तीसरी लहर का खतरा देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी किए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन चिकित्सकों की कमी इसमें अड़चन बन सकती है। जिले में तीन बाल रोग विशेषज्ञों में एक चिकित्सक का स्थानांतरण हो जाने से अब मात्र दो चिकित्सक रह गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा अगस्त माह में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बताते हुए इसका प्रभाव बच्चों पर ज्यादा होने का अंदेशा जताया गया है। इसे लेकर जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट बनाई गई है। जिले में तैनात तीन बाल रोग विशेषज्ञ में डॉ. दिग्विजय सिंह का करीब 15 दिन पहले दूसरे जिले में स्थानांतरण हो गया। अब जिले में डॉ. रमेश चंद्रा, व डॉ. रामबीर सिंह बाल रोग विशेषज्ञ रह गए हैं। अभी तक बाहर से जिले में किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्सकों की कमी अड़चन पैदा कर सकती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी की गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि जिले में अब दो बाल रोग विशेषज्ञ है। इनके अलावा वे खुद और सीएमओ संजय अग्रवाल भी बाल रोग विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए 45 चिकित्सक और 45 स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसलिए कोरोना की तीसरी लहर आती है तो उससे बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें