शामली। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई और उनका पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रभातफेरी और यातायात जागरूकता रैली निकाली गई।
बीएसएम स्कूल शामली में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। शिक्षिका निशा भाल ने शपथ के दौरान नशा मुक्त, वाहन चालन सीट बेल्स का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल निषेध, निर्धारित गति व लेन में चलना, आंखों व स्वास्थ्य की नियमित जांच, सड़क व यातायात नियमों का पालन और महिला यात्रियों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व प्रबंधक छाया सिंह ने सरकार द्वारा चलाए गए महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सार्थक पहल बताया। मौके पर प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, शिवम छाबड़ा, आशु पंडित, सुनीता चौधरी मौजूद रहे। हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली। प्रार्थना सभा में छात्राओं व स्टाफ को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर शपथ दिलाई गई।
उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने छात्रों को सड़क पर चलते और वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की जानकारी दी। मौके पर उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, मोहर सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, पवन कुमार, अंकुर कुमार, ब्रजपाल, प्रमोद कुमार, प्रीतम सिंह, सुखदेव सैनी, योगेंद्र कुमार, कुलदीप मौजूद रहे।
छात्रों में सड़क सुरक्षा संबंधी स्लोगन लिखे
राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र सड़क सुरक्षा संबंधी स्लोगन और नारे बोलते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कॉलेज पहुंचे। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने कहा क़ि सरकार द्वारा जनहित में सड़क सुरक्षा जागरूकता का महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है, जो 31 मई तक चलेगा। उन्होंने छात्रों से सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का स्वयं पालन करें और अपने परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मौके पर प्रमोद कुमार, रितेंद्र कुमार, राधेश्याम, नबाब सिंह मलिक, नीरज बेनीवाल, निखिल तायल, दिनेश कुमार, मसब्बीर अली, पारुल रानी, ऋचा भारद्वाज, चंचल चौहान मौजूद रहे।
सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों और स्टाफ को वरिष्ठ अध्यापक सतीश आत्रेय ने सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई। इस दौरान सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, सड़क पर अपने बाएं तरफ चलने, सड़क पर समूह बनाकर न चलने, बाइक आदि का प्रयोग करते समय हेलमेट लगाने आदि नियमों का पालन करने की शपथ ली। मौके पर प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, घनश्याम सारस्वत, महेश नारायण गौड़, रामनाथ, साकेत निर्वाल, फूल कुमार, अरविंद जैन, वेदप्रकाश, छवि शर्मा, ज्योति तायल, सोनिया सिंघल मौजूद रहे।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
थानाभवन/चौसाना। नगर में स्थित विद्यालय सरस्वती पब्लिक हाईस्कूल थानाभवन के छात्रों ने नगर के मुख्य मार्गों पर प्रभातफेरी निकाली। छात्रों ने नागरिकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। प्रभातफेरी का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य संदीप जिंदल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके अध्यापक नीरज शर्मा, योगेंद्र शर्मा और सौरभ कुमार साथ रहे। उधर, चौसाना में ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। अध्यापकों व छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों कर प्रधानाचार्य ने शपथ दिलाई। मौके पर प्रधानाचार्य गौरव सैनी, दीपक तोमर, अक्षय, प्रमोद, गौरव चौहान, मनिता सैनी आदि अध्यापक-अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।