शामली। पावर कारपोरेशन की आसान किस्त योजना और किसान आसान योजना का लाभ उपभोक्ताओं नहीं मिल पा रहा है। योजना समाप्त होने में मात्र 15 दिन शेष हैं और मगर किसान आसान योजना में मात्र सात प्रतिशत पंजीकरण हो पाए हैं। जबकि आसान किस्त योजना घरेलू में जिले में 63 प्रतिशत पंजीकरण हुए है।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन विभाग की आसान किस्त योजना और किसान आसान किस्त योजना की 29 फरवरी अंतिम तिथि है। आसान किस्त योजना में 10 हजार रुपये से अधिक 54 हजार 576 बकायादारों पर 42 करोड़ 2 लाख रुपये बिजली बिल के बकाया है। योजना में 34 हजार 353 उपभोक्ताओं ने पंजीयन करा लिया है। योजना के तहत जिले में 63 प्रतिशत उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराया है। अधीक्षण अभियंता जेके पाल के मुताबिक किसान आसान योजना के तहत 10 हजार से अधिक के 28 हजार 996 बकायादार ग्रामीण उपभोक्ताओं पर 92 करोड़ 83 लाख रुपये की धनराशि बकाया है। किसान आसन किस्त योजना में मात्र सात फीसदी उपभोक्ताओं के 1917 पंजीयन हुए हैं। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि पावर कारपोरेशन के बकायादार उपभोक्ता किसान आसान किस्त योजना का लाभ उठाकर कार्रवाई से बचने के लिए पंजीकरण कराकर बकाया जमा कराए। अन्यथा के बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।