फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान न करने पर शामली मिल को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में शुक्रवार को समिति के सभी डायरेक्टरों की बैठक हुई। जिसमें नए सत्र का शामली चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने पर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

समिति के सभी डायरेक्टरों ने जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, डीएम अखिलेश सिंह शामली, चीनी मिल के चीफ आपरेटिव आरबी खोखर, सहारनपुर मंडल के गन्ना उपायुक्त को नोटिस भेजकर अवगत कराया कि शामली मिल का पेराई सत्र 30 अक्तूबर को शुभारंभ हो गया था। नए पेराई सत्र शुरू हुए साढ़े तीन माह गुजर चुके हैं। शामली मिल 12 फरवरी तक 186 करोड़ 31 लाख रुपये का किसानों का गन्ना खरीद चुकी है, अभी तक नए पेराई सत्र का मिल की ओर से किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। समिति के डायरेक्टरों ने शामली मिल को नोटिस भेजकर 17 फरवरी तक बकाया गन्ना भुगतान करने की मांग की है। 17 फरवरी तक बकाया भुगतान न होने पर शामली मिल परिसर में प्रदर्शन की चेतावनी दी। बैठक में शामली गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज कुमार, शामली गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह, उपसभापति वीरेंद्र सिंह, डायरेक्टरों में विनोद तोमर, सतेंद्र सिलावर, बबलू, चरण सिंह, रियाज अहमद, धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें