फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति अपनाकर जीवन को स्वस्थ रखे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राकृतिक चिकित्सा में सभी बीमारियों का इलाज संभव
विज्ञापन

शामली। दस दिवसीय द्वितीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के शुभारंभ पर डीएम जसजीत कौर ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति अपनाकर जीवन को स्वस्थ रख सकते हैं। प्राकृतिक चिकित्सा में सभी बीमारियों का एक साथ इलाज संभव है।
विज्ञापन

सोमवार को खेड़ीकरमू एसपी आवास के पास पूर्वी यमुना नहर पटरी स्थित डॉक्टर राज तायल के चिकित्सालय में दूसरा प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ डीएम जसजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि केरल में जहां लोग विदेशों से इलाज कराने के लिए आते हैं। केरल की तरह शामली भी प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र में विकसित हो। उन्होंने आम नागरिकों को प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने का सुझाव दिया। दस दिन तक चलने वाले शिविर में डॉक्टर सतीश कुमार गर्ग, बबीता, अर्चना, मनीषा सैनी, विजय, डाक्टर आकृति, देवेश तायल सहायक चिकित्सक के रूप में कार्य करेंगे। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर शिविर संयोजक सतपाल आर्य एवं रामेश्वर दयाल आर्य, श्रीपाल धामा योग प्रशिक्षक, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, संसार सिंह, विनोद गोयल, अरुण जैन, प्रमोद ऐरन, चंद्र कुमार शर्मा, महिपाल शर्मा, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें