फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

शामली। रविवार की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बाजार में काफी भीड़ उमड़ी। नवरात्र नजदीक होने के कारण लोग खरीदारी कर रहे हैं। भीड़ के कारण शहर में जाम के हालात बने रहे। धीमानपुरा फाटक पर रुक-रुककर जाम लगता रहा, जबकि गुरुद्वारा तिराहे से बाईपास पर भी भारी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह बाजार खुलते ही खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी। इसी सप्ताह शनिवार से नवरात्र व्रत शुरू हो रहे हैं। इसके लिए बाजार में लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। जगह-जगह देवी प्रतिमाओं की बिक्री के साथ ही व्रत के लिए जरूरी सामान की बिक्री हो रही है। साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार खुलने पर भीड़ ज्यादा रही। इसके चलते शहर में जाम के हालात रहे। एसकेएस रोड पर दिन भर रुक-रुककर जाम लगता रहा। धीमानपुरा फाटक तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके अलावा गुरुद्वारा तिराहे से बाईपास रोड पर भी दोपहर में वाहनों की लंबी कतारें रहीं। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शाम तक जाम लगने और यातायात शुरू होने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें