फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति सिर्फ सत्ता प्राप्त करने का नहीं, सेवा का माध्यम

विज्ञापन
शामली ऑनलाइन बैठक में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
राजनीति सिर्फ सत्ता प्राप्त करने का नहीं, सेवा का माध्यम
विज्ञापन

शामली। कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा कार्य की ई-बुक का जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल ने ऑनलाइन विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जरूरतमंदों को खाने के पैकेट, मास्क, सैनिटाइजर आदि सामान वितरित करके मदद का हाथ बढ़ाया है।
मंगलवार को जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा कार्यों की ई- बुक का ऑनलाइन विमोचन जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम किया। राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मास्क बनाकर कोरोना काल में जरूरतमंदों तक पहुंचाया है। लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक सेवा कार्य में योगदान उत्तर प्रदेश का रहा। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि ई-बुक में संगठन द्वारा कोरोना काल में की गई सेवा का संकलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई बुक विमोचन समारोह में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य मृंगाका सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य रामजी लाल कश्यप, रमेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष पंकज राणा, छत्रपाल कश्यप, शशि अरोड़ा, संगीता जिंदल, सुखचैन वालिया समेत जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी जुड़े रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की। संचालन जिला महांमत्री पुनीत द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें