फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

शामली। हसनपुर प्रकरण में मंगलवार को जाट समाज के लोगों ने डीएम से ब्राह्मण पक्ष के नामजद लोगों की भी गिरफ्तारी की मांग की। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने पलायन का झूठा मुद्दा बनाकर मामले को तूल दिया है, जबकि सभी लोग गांव में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन

गांव हसनपुर में बच्चों के पबजी खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद 24 अगस्त को फायरिंग हुई थी। इस मामले में एक पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें से पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है। मंगलवार को जाट समाज के लोग डीएम से मिले। उन्होंने बताया कि यह दो परिवारों का झगड़ा था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की घटना हुई थी। आरोप है कि ब्राह्मण पक्ष के लोगों ने पलायन का शोर मचाते हुए मुद्दा बनाने की कोशिश की। गांव में कोई पलायन नहीं हुआ है। अमरपाल ने आरोप लगाया कि उनकी ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने दूसरे पक्ष के आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें