फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक लोगों ने गौतम पंवार को दी श्रद्धांजलि

Tue, 10 Oct 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
tribute - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। फ्लाइट इंजीनियर गौतम पंवार की मृत्यु के बाद कस्बा एलम में सोमवार को रस्म तेहरवीं और श्रद्धांजलि सभा हुई। राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन


कस्बा एलम के गौतम पंवार एयरफोर्स में फ्लाइट इंजीनियर थे। पांच दिन पूर्व अरुणाचल प्रदेश के तवांग एरिया में हैलीकॉप्टर क्रैश हो जाने के कारण गौतम पंवार की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को रस्म तेहरवीं हुई। इससे पूर्व ही परिवार ने गौतम की अस्थियां ले जाकर गंगा में प्रवाहित कीं।

सुबह करीब 10 बजे हवन हुआ। इसके बाद दो मिनट का धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि तथा कई संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यवीर मलिक, पूर्व चेयरमैन रामकिशन, विहिप जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष मलिक, गजेंद्र पाल, सुनील पंवार, सत्यवीर, दिनेश, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें