शामली। लखनऊ में डाक्टर भीमराव अंबेडकर स्मारक से जुड़ी दीवार गिराए जाने से बसपाइयों में आक्रोश है। बनत में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सपा सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
शुक्रवार को बनत स्थित बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इस दौरान युवा नेता विक्रांत बर्मन ने कहा कि स्मारक की दीवार गिराया जाना दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक है। प्रदेश सरकार ने समस्त दलितों और संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा सरकार को इसका खामियाजा 2017 के विस चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
अंबेडकर स्मारक की दीवार तोड़ने वालों पर राष्ट्रद्रोह का केस चलना चाहिए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नजाकत खां, राजकुमार, लोकेश कश्यप, रविकांत, प्रेम, मोहित, मनीष, योगेश, दीपक गौतम, सुमित, विशाल, राहुल, अंकित, सनी, दीपक, आदेश, अभिषेक और अनुज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।