फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मोबाइल फोन कॉल की आवाज की जांच कराएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरनी के मजरे रामगढ़ में एक सप्ताह पहले छात्र व युवती की मौत के मामले में पुलिस मोबाइल फोन की आवाज (वॉयस) की जांच कराएगी। इसके लिए मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

15 मई को सुबह गांव रामगढ़ निवासी कक्षा 11 के छात्र हर्ष का रेलवे लाइन पर कटा हुआ शव मिला था। इसके बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ले की युवती ने जहर खा लिया था। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। युवक के परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंकने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों का आरोप है कि युवक रात को घर से बुलाकर हत्या की गई। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत तात्कालिक चोट लगने से होना आया है, जबकि युवती का बिसरा सुरक्षित किया गया है। मामले की जांच के लिए जहां मोबाइल फोन में मिली कॉल की आवाज की जांच कराई जाएगी। इसके लिए मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसके अलावा कॉल डिटेल के आधार पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें