फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आशु हत्याकांड के आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी

Sun, 03 May 2026 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला थानाक्षेत्र के गांव खंद्रावली में तीन दिन पहले आशु की हत्या करने का दूसरा आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

गांव खंद्रावली निवासी आशु (24) की शुक्रवार की रात को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव के लिंक मार्ग पर बाग के निकट गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने से हत्या करने का खुलासा होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार सुबह खंद्रावली चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। शनिवार देर रात पुलिस ने एक हत्यारोपी आकाश निवासी मोहल्ला गडरियान कस्बा शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की थी।
इस मामले में शाहपुर निवासी शंकर पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। एसपी के मुताबिक शंकर का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी युवती से आशु का भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर तीन महीने पहले आशु ने शंकर की पिटाई कर दी थी। इसी के चलते आशु की हत्या की गई। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी शंकर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें