फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेरठ, गाजियाबाद और हरियाणा में पुलिस टीमों ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। चार दिन पहले सिंभालका बाईपास पर पानीपत के धागा व्यापारी के मुनीम से 32 लाख रुपये, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूटने के मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस की टीमें मेरठ, गाजियाबाद और हरियाणा के पानीपत और सोनीपत में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
हरियाणा के पानीपत स्थित धागा व्यापारी ललित जैन की शंकर सपनटैक्स फैक्टरी के मुनीम अनिल नरवाल निवासी कहलपा थाना बरोदा जिला सोनीपत से दो कार में सवार चार बदमाशों ने मंगलवार शाम को 32 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। बदमाश मुनीम का मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड भी ले गए थे।। उस समय मुनीम मेरठ से कलेक्शन कर फैक्टरी की कार से चालक सतनाम सिंह निवासी पानीपत के साथ लौट रहे थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंभालका बाईपास पर बुलेरो व वैगन आर कार सवार चार बदमाशों ने कार को रोक लिया और जीएसटी अधिकारी बताकर कार में पिछली सीट पर रखा रकम से भरा बैग, मुनीम का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूटकर भाग गए थे। एसपी रामसेवक गौतम ने कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच की टीमों को लगाया है। डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने भी तेज तर्रार इंस्पेक्टर व दरोगाओं की टीम को घटना के खुलासे में लगाया हुआ है।
विज्ञापन

बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीमें मेरठ, पानीपत, सोनीपत और गाजियाबाद में बदमाशों की तलाश में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें