फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ठगी के 1.33 लाख रुपये पुलिस ने पीड़ित को वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना की टीम ने ठगी के शिकार कैराना के तनवीर आलम को 1.33 लाख रुपये लौटाकर राहत दिलाई है। कैराना के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी तनवीर आलम से साइबर ठगों ने कैम्पस शूज की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर करीब सात लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना शामली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

साइबर थाना टीम ने तत्परता से कार्रवाई की। ठग के बैंक खाते को फ्रीज कराते हुए 1.33 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी मुकदमे में एक लाख रुपये वापस कराए जा चुके हैं। शेष रकम की रिकवरी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के लालच में न आएं और अनजान कॉल या संदेशों पर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें