संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) पर बिना अनुमति सभा करने के मामले में पुलिस ने पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।
कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा, वह शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भूरा गांव में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जानकारी मिली कि 17 सितंबर की शाम पांच से छह बजे तक एसडीपीआई के सचिव इसरार चौधरी की अध्यक्षता में उनके आवास पर सभा आयोजित की गई।
सभा में पार्टी के उत्तर प्रदेश महासचिव डॉ सरवर अली, प्रदेश सचिव हारुन, कैराना विधानसभा अध्यक्ष आजम चौधरी, उपाध्यक्ष नौशाद, कोषाध्यक्ष कारी अब्दुल वाजिद, सदस्य इंतजार सहित 8-10 लोग मौजूद थे। सभा के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।