फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस रही सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में एक धर्म स्थल की दीवार पर चार दिन पहले बारूद से उड़ाने की धमकी देने का पर्चा चस्पा मिला था। इस मामले को लेकर पुलिस सतर्क रही। गांव में धर्म स्थल को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गांव लांक में चार दिन पहले 15 दिसंबर की सुबह स्थित एक धर्मस्थल की दीवार पर उर्दू भाषा में प्रिंट हुआ पर्चा चस्पा मिला था। पर्चे में गांव निवासी रवि मलिक को धमकी देने के साथ ही 18 दिसंबर को धर्मस्थल को बारूद से उड़ाने की धमकी दी गई थी। रवि मलिक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। धर्मस्थल को 18 दिसंबर को उड़ाने की धमकी के मद्देनजर पुलिस ने और ज्यादा सतर्कता बरती। गांव में पुलिस बल तैनात रहा और गांव की गतिविधियों पर नजर रखे रही। एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि गांव लांक में धर्मस्थल की दीवार पर चस्पा किए गए धमकी भरा पर्चे के मामले में रिपोर्ट दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें