फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु पैंठ की सूचना पुलिस ने फिर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी पशु पैंठ संचालक बिना अनुमति के पशु पैंठ लगा रहे हैं। सोमवार को दूसरे दिन भी पुलिस ने छापा मारकर एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पिछले कई माह से कांधला रोड पर लॉकडाउन के बावजूद बिना अनुमति के कुछ लोग अवैध तरीके से पशु पैंठ लगाकर प्रति पशु 400 से 500 रुपये तक वसूल कर रहे हैं। एक माह पूर्व भी एसपी के निर्देश पर पशु पैंठ पर छापा मारकर 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया था। एक दिन पहले भी पुलिस ने छापा मारकर सात बाइक व एक कार सीज की थी। इसके बावजूद सोमवार को कांधला रोड पर पशु पैंठ की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। पुलिस का आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बिलाल निवासी मोहल्ला छड़ियान का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें