शामली वर्मा मार्किट ग्रामीण बैक में लगी भीड़।
- फोटो : SHAMLI
शामली। शनिवार और रविवार के लॉकडाउन के बाद बाजार खुले तो भीड़ उमड़ पड़ी। जन्माष्टमी का त्योहार होने के कारण भीड़भाड़ और ज्यादा रही। सड़कों पर आवागमन और वाहनों की भीड़ के चलते जाम के हालात बने रहे। बैंकों में भी नकदी निकासी और आधार कार्ड बनवाने को लोग जुटे रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं पालन होता नजर नहीं आया।
सोमवार सुबह नौ बजे से बाजार खुलना था, लेकिन बहुत सी दुकानें इससे पहले ही खोल दी गईं। मंगलवार को जन्माष्टमी का त्योहार है। इसलिए बाजार में खरीदारों की खूब भीड़ रही। दुकानें खुलते ही लोग उमड़ पड़े। नगर के एमएसके रोड, रेलवे पार, बुढ़ाना रोड, झिंझाना रोड, माजरा रोड, बड़ा बाजार, गांधी चौक, कबाड़ी बाजार, हनुमान रोड, अस्पताल रोड, कोतवाली रोड समेत शहर में जहां-तहां जाम के हालात रहे। वाहनों की भीड़ के कारण सड़कों पर चलना दूभर रहा। दो दिन बाद बैंक खुले तो उनमें भी भीड़ उमड़ पड़ी। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, पीएनबी समेत अन्य बैंक शाखाओं में नकदी निकासी के लिए लोग बाहर लाइन में लगे थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पानी नहीं किया गया। नकदी निकासी के साथ ही आधार कार्ड बनवाने वालों की भी भीड़ लगी थी।