फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए डिजाइन से होगा पुलिस लाइन का निर्माण

विज्ञापन
शामली नवीन मंडी स्थित पुलिस लाईन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
नए डिजाइन से होगा पुलिस लाइन का निर्माण
विज्ञापन

शामली। भैंसवाल रोड पर प्रस्तावित पुलिस लाइन ईपीसी (इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मॉडल पर बनकर तैयार होगी। निर्माण पर 230 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एक साल पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन का शिलान्यास किया था लेकिन बजट अभी तक नहीं मिला है।
28 सितंबर 2011 को शामली नया जिला बनने के बाद पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैंसवाल गांव के जंगल में शामली पुलिस लाइन के लिए 75 एकड़ भूमि चिह्नित करके आरक्षित कर दी गई थी। शासन से नामित निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम ने शामली पुलिस लाइन का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था, बाद में शासन ने पुलिस लाइन की निर्माण एजेंसी लोकनिर्माण विभाग घोषित कर दिया गया था। लोनिवि प्रांतीय खंड शामली के इंजीनियरों की टीम ने शामली पुलिस लाइन के आवासीय, अनावासीय भवनों का 232 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के डिजाइन के लिए नोएडा की एक कंपनी को कंसलटेंट नियुक्त किया गया है। तीन माह पूर्व शासन से नामित नोएडा से डिजाइन कसंलटेंट रचित कुमार जमीन का निरीक्षण कर चुके हैं। उधर, एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि शामली पुलिस लाइन का डिजाइन कंसलटेंट रचित कुमार उनसे मिले थे। पुलिस लाइन के डिजाइन में बदलाव किया गया था। बाद में डिजाइन कंसलटेंट उनकी गैर मौजूदगी में आए थे।
विज्ञापन

नई पुलिस लाइन में बनेंगे 296 बहुमंजिला आवास
शामली। जिले की पुलिस लाइन में अधिकारी, कर्मचारियों के लिए बहुमंजिला 296 आवास बनेंगे। कार्यालय भवनों पर 117 करोड़ 93 लाख रुपये अनुमानित लागत आएगी।
जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों के लिए टाइप-4 के दो ब्लॉक में छह आवास बनेंगे। टाइप-ए के दो ब्लाकों में 50 आवास, टाइप-बी के छह ब्लॉक में 240 आवास बनाए जाएंगे। पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन, ऑडिटोरियम, पुलिस अस्पताल, पुलिस मॉडल स्कूल, पुलिस क्लब, मनोरंजन भजन, गेस्ट हाउस, 200 क्षमता की पुरुष पुलिस बैरक, महिला बैरक, खेल स्टेडियम, पुलिस परेड ग्राउंड, बिजली उपकेंद्र, जिम, जिला कंट्रोल रूम समेत सभी सुविधाएं होगी। अभी अस्थाई रूप से पुलिस लाइन भैसवाल शामली कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर चल रही है।

शामली पुलिस लाईन की भूमि- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें