फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल बंद कर लिपिकों ने दिया धरना

विज्ञापन
बाबार क्षेत्र के गांव खानपुर में धरना प्रदर्शन करते गन्ना तोल कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
तौल बंद कर लिपिकों ने दिया धरना
विज्ञापन

शामली, बाबरी। थानाभवन मिल में घटतौली का आरोप लगाते हुए तौल लिपिकों ने तौल बंद कर दिया। उन्होंने गांव खानपुर में धरना देकर प्रदर्शन किया।
थानाभवन शुगर मिल के तौल लिपिकों ने डीएम जसजीत कौर और जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर के अलावा मिल के महाप्रबंधक को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया कि तौल लिपिक गन्ना केंद्र से गन्ने से भरे ट्रक को तौलकर भेजते हैं तो उसी ट्रक में मिलगेट के कांटे पर दो से तीन प्रतिशत गन्ना कम निकलता है। इससे गन्ना तौल लिपिकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा। बुधवार को क्षेत्र के बाबरी क्षेत्र के गांव खानपुर के ग्राम पंचायत सचिवालय में तौल लिपिक संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि मिल प्रबंधन तौल लिपिकों का शोषण कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है। लिपिकों ने कहा कि जब तक मिल में घटतौली बंद नहीं की जाएगी तब तक लिपिक गन्ना खरीद केंद्रों पर तौल करने नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने घटतौली के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मिल में एक किलो की भी घटतौली नहीं होती। तौल लिपिक मिल के चीनी वाले कांटे पर भी किसी भी ट्रक को चेक करने के लिए तुलवा सकते हैं। मौके पर मोहित कुमार, अनिल, दिलशाद, कार्तिक, नीरज, मलखान, भूपेंद्र, राकेश, विकेंद्र, यशपाल, पंकज, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें