फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पुलिस लाइन निर्माण की उम्मीद जगी

विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन की जगह - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जिले में पुलिस लाइन निर्माण की उम्मीद जगी
विज्ञापन

शामली। जिले में नई पुलिस लाइन निर्माण के लिए लखनऊ में मंगलवार को टेंडर खुलने की संभावना है। टेंडर खुलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस लाइन निर्माण केेे लिए कंपनी से अनुबंधित हो जाएगा। इसी दौरान वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी होने बाद निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी-भैंसवाल गांव के जंगल में शामली में नवीन पुलिस लाइन के लिए 75 एकड़ भूमि चिह्नित करके आरक्षित की गई है। शासन ने पहले राजकीय निर्माण निगम बाद में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया। लोनिवि की ओर से शामली पुलिस लाइन के आवासीय, अनावासीय भवनों का 232 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा जा चुका है। ईपीसी (इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मॉडल पर बनकर तैयार होने वाली शामली पुलिस लाइन के लिए 230 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। एक मार्च 2020 को सीएम योगी गोहरनी-भैसवाल गांव में नई पुलिस लाइन का शिलान्यास कर चुके हैं। पिछले साल शासन ने पुलिस लाइन के डिजाइन के लिए नोएडा की एक कंपनी को कंसलटेंट नियुक्त किया था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के निवर्तमान अधिशासी अभियंता और मेरठ के अधीक्षण अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि शामली में नई पुलिस लाइन का 27 जुलाई तक टेंडर मांगे गए थे। टेंडर खुलने के बाद निर्माण का अनुबंध प्रक्रिया पूरी होगी। बरसात के बाद पुलिस लाइन का निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
गोहरनी गांव में प्रस्तावित पुलिस लाइन की प्रगति की जानकारी नहीं है। नवीन कलक्ट्रेट मुख्यालय पर एसपी आवास भवन का इस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। इस्टीमेट तैयार होने के बाद शासन को भेजा जाएगा। - सुकीर्ति माधव, एसपी
विज्ञापन

यह है शामली पुलिस पुलिस का नया डिजाइन
नई पुलिस लाइन में बनेंगे 296 बहुमंजिला आवास
शामली। जिले की पुलिस लाइन में अधिकारी, कर्मचारियों के लिए बहुमंजिला 296 आवास बनेंगे। कार्यालय भवनों के साथ साथ जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों के लिए टाइप-4 के दो ब्लॉक में छह आवास बनेंगे। टाइप-ए के दो ब्लाकों में 50 आवास, टाइप-बी के छह ब्लॉक में 240 आवास बनाए जाएंगे। पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन, ऑडिटोरियम, पुलिस अस्पताल, पुलिस मॉडल स्कूल, पुलिस क्लब, मनोरंजन भजन, गेस्ट हाउस, 200 क्षमता की पुरुष पुलिस बैरक, महिला बैरक, खेल स्टेडियम, पुलिस परेड ग्राउंड, बिजली उपकेंद्र, जिम, जिला कंट्रोल रूम समेत सभी सुविधाएं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें