फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक हुई बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
शामली में बरसात में स्कूटी पर गुजरती महिला - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दोपहर तक हुई बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

शामली। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को दो दिन से हो रही बारिश ने काफी राहत दी है। सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। जिससे मौसम ठंडा हो गया। बारिश से दिन के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर बाद बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है।
पिछले दो दिनों से बारिश होने से गर्मी से राहत मिल रही है। सोमवार को सुबह साढे़ सात बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो दोपहर तक होती रही। दोपहर 12.00 बजे से लेकर शाम तक बादल छाए रहे। 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में दिन का पारा छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। सोमवार को दिन का तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा-मुजफ्फरनगर के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना रहेगी।

शामली में बरसात में पैदल जाती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

बरसात में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

शामली मौसम में छाये बादल- फोटो : SHAMLI

बरसात में बाइक पर जाते युवक व महिला- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें