फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सिपाही के शव की रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। गांव रजाकनगर में तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पाेस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सिपाही की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
गांव रजाकनगर निवासी नरेंद्र कुमार (32) उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वे नोएडा के दादरी में 112 पर तैनात थे। वे परिवार के साथ मेरठ में रह रहे थे। अपने ताऊ का निधन होने पर नरेंद्र कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव में आए हुए थे। रविवार रात सिपाही का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। रात में शव को लटका देखकर उनकी पत्नी कविता ने शोर मचाया था। इसके बाद परिजनों को जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही के गले में कपड़े का फंदा लगा मिला था। सिपाही का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया था। सीओ कैराना श्याम सिंह ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें