फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीसीटीवी फुटेज से चोरों का सुराग तलाश कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आगरा में तैनात सर्विलांस सेल के प्रभारी अंकुर मलिक के बहावड़ी घर में चोरी करने वाले बदमाशों का पुलिस दो दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान कृष्णपाल व उसके दो भाई ऋषिराज व रविंद्र परिवार समेत संयुक्त रूप से रहते हैं। बृहस्पतिवार रात को बदमाशाें ने घर में चोरी कर लिए थे। कृष्णपाल के पुत्र अंकुर मलिक वर्तमान में आगरा में सर्विलांस सेल के प्रभारी है। शुक्रवार सुबह नीचे व ऊपर के दो कमरों में सामान इधर-उधर बिखरा मिलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई थी।। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी।
इस मामले में पुलिस अभी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। इस मामले में कृष्णपाल के भाई ऋषिराज की तरफ से शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि नीचे के कमरे की अलमारी में रखी स्टील की गुल्लक में रखे 65 हजार रुपये नकद और फर के कमरे में रखी सेफ की अलमारी से पांच तोले सोने के जेवर और 56 तोले चोरी के जेवर और लाइसेंसी रायफल की खाली मैगजीन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें