फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनसुलझे सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अजय पाठक परिवार हत्याकांड में रिमांड पर लाए गए हत्यारोपी हिमांशु से पुलिस टीमें दूसरे दिन भी पूछताछ में जुटी रही। पुलिस अनसुलझे सवालों का जवाब तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी में छह दिन पहले हुए अजय पाठक परिवार हत्याकांड में पुलिस को कोर्ट से हत्यारोपी हिमांशु का चार दिन का रिमांड स्वीकृत हुआ था। पुलिस ने शनिवार सुबह से हिमांशु को पुलिस कस्टडी रिमांड पर ले रखा है। पुलिस आरोपी से हत्याकांड के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। रविवार को दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारोपी हिमांशु से क्रास सवाल किए गए। पुलिस की पूछताछ में हिमांशु जो जानकारी दे रहा है और जो बता रहा है, उनका वेरीफिकेशन भी किया जा रहा है ताकि यह पता चलता रहे उसकी बातों में कितनी सच्चाई है।
हत्याकांड को लेकर कई तरह के सवाल हैं, जैसे इसमें कोई और तो शामिल नहीं है। हत्याकांड की साजिश रचने वाला कोई और तो नहीं, घटना के बाद से गिरफ्तारी तक हत्यारोपी कहां-कहां गया और किससे मिला।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि हत्यारोपी से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी तक जो बातें कहीं हैं, उनका वेरीफिकेशन किया जा रहा है। हत्यारोपी इस अवधि के दौरान वह कहां-कहां गया, कहां रहा और उसने क्या किया। किन लोगों से संपर्क किया, इन सभी बिंदुओं की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें