फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण की जद में आई पुलिस चेक पोस्ट की धराशायी

विज्ञापन
झिंझाना गाडी वाला चोराहे पर जेसीबी से पुलिस चौकी तोडता कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हाईवे निर्माण की जद में आई पुलिस चेकपोस्ट की धराशायी
विज्ञापन

झिंझाना। हाईवे के चौड़ीकरण और गाड़ीवाला के फ्लाईओवर निर्माण की जद में आई पुलिस चेकपोस्ट को भी शनिवार को जेसीबी से धराशायी कर दिया गया। यहीं पास में अस्थायी पुलिस चेक पोस्ट के केबिन को रखने का कुछ दुकानदारों के विरोध भी किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

करनाल हाईवे के चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण की जद में थाना झिंझाना की गाड़ीवाला पुलिस चेक पोस्ट भी आ रही थी। जिसे हाईवे निर्माण कंपनी की जेसीबी ने शनिवार की शाम ध्वस्त कर दिया। इसी चौकी के पीछे अस्थायी चेक पोस्ट के रूप में एक केबिन अस्थायी रूप से रखा गया है, जिसका कुछ व्यापारियों ने विरोध भी किया । मगर पुलिस के 15 दिन के आश्वासन पर विवाद खत्म हो गया। चौड़ीकरण पूरा होने के बाद गाड़ीवाला की स्थायी पुलिस चेकपोस्ट भी आसपास में ही स्थापित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें