फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 29 क्विंटल चावल पकड़ा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप में ले जाया जा रहा 29 क्विंटल चावल पकड़ लिया। बरामद चावल राशन का होने के शक में पिकअप चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए कस्बा कांधला में छोटी नहर पर चेकिंग की जा रही थी। उसी समय एक पिकअप को रोककर जांच की तो उसमें प्लास्टिक के बोरों में करीब 29 क्विंटल चावल बरामद हुआ। बरामद चावल राशन का होने और उसे कालाबाजारी में बेचने के लिए ले जाने का शक होने पर इसकी जानकारी आपूर्ति विभाग को दी गई। आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल की तरफ से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप चालक का नाम नौशाद और सहचालक जानिब निवासी गांव बलवा थाना कोतवाली शामली है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे चावल को राजेंद्र निवासी गांव चढ़ाव के यहां से लाए थे। इस मामले में राजेंद्र अभी फरार है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें