फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा 1800 लीटर थिनर

विज्ञापन
Police caught 1800 liter thinner
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पुलिस ने सोमवार की सुबह कांधला तिराहे पर चेकिंग के दौरान पिकअप में लदे नौ ड्रम में भरा 1800 लीटर थिनर पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। सूचना पर पहुंचे आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ने जांच की तो कोई वैध कागजात नहीं मिले। विभागीय अफसरों ने डीएम से एफआईआर कराने के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस कांधला तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पिकअप गाड़ी को रोक कर तलाशी ली तो उसमें नौ ड्रम रखे मिले, जिनमें थिनर भरा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक सहित दो लोगों को कोतवाली ले गई। सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार सक्सेना टीम के साथ कोतवाली पहुंचे और पकड़े गये थिनर की जांच की। जांच में पता चला कि थिनर को अलीगढ़ से सहारनपुर के चिलकाना की एक फैक्ट्री में ले जाया रहा रहा था। इस संबंध में पिकअप चालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। थिनर अवैध पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी चालक अदालत निवासी गांव सोलाना, थाना परतापुर, मेरठ और नवाब निवासी इस्लाम नगर देहात बस्ती, थाना कैराना को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
थिनर की कीमत 20 रुपये लीटर होती है। इसे डीजल में भी मिलाया जा सकता है। गाड़ी चालक समेत दोनों लोगों से थिनर से संबंधी वैध कागज नहीं मिले। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पुलिस विवेचना में ही पता लगाएगी कि इसके पीछे और कौन-कौन जुड़े हैं। - संजय कुमार सक्सेना, निरीक्षक, जिला आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें