फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से असंतुलित होकर सड़क पर पिकअप पलटी, 11 श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
शामली में वाहन पलटने के बाद सीएचसी में पहुंचे घायल महिलाएं और बच्चे। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शामली-सहारनपुर मार्ग पर गांव हिंड के निकट टायर फटने से असंतुलित होकर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 11 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को सीएचसी शामली में भर्ती कराया। दो श्रद्धालुओं के गंभीर घायल होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम पिकअप से 16 श्रद्धालु सहारनपुर स्थित माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील लौट रहे थे। पिकअप थानाभवन थाना क्षेेत्र में गांव हिंड पुलिया के निकट पहुंची तो उसका अगला टायर फट गया। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। पिकअप पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने श्रद्धालुुुओं को पिकअप से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया। घायलों में रितेश निवासी हरसौली (40), सोनू (25), दीपक (11), पिंकी(30), सतीश (34) निवासीगण इस्सोपुरटील, जितेंद्र (23) व संजय (22) निवासी जौहड़ी , दीपा (12) निवासी सिलाना, अंकज (35), बिजेंद्र (30) व रोहित (9) निवासी भनेड़ा शामिल है। रितेश और दीपा को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाकी सभी घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस में इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें