फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शव समझकर बुला ली पुलिस, पंचनामा शुरू होते ही उठ बैठा युवक

Tue, 04 Aug 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला कबाड़ी बाजार में सोमवार को खंडहर हो चुकी बंद दुकान में युवक का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ताला खुलवाकर पुलिस ने जांच की। पुलिस पंचनामा की तैयारी कर रही थी कि मृत समझा जा रहा युवक अचानक उठकर बैठ गया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

कबाड़ी बाजार में स्थित एक दुकान करीब एक वर्ष से बंद पड़ी है। बारिश के दौरान इसकी छत का बड़ा हिस्सा भी गिर चुका है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि दुकान के अंदर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दुकान का ताला खुलवाया। हिलाने डुलाने पर युवक में कोई हरकम नहीं हुई तो पुलिस ने उसे मृत मानते हुए पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान युवक अचानक उठकर बैठ गया, जिससे वहां मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनिल निवासी काशीराम कॉलोनी बताया। प्रारंभिक जांच में वह नशे की हालत में मिला। बताया कि वह नशे में दुकान की टूटी छत से अंदर गिर गया और लंबे समय तक बेसुध पड़ा रहा, जिस कारण उसे मृत समझ लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राहुल देशवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के मृत होने की दशा में पंचनामा की कार्रवाई की जा रही थी कि युवक उठकर बैठ गया। नशे के साथ गहरी चोट के कारण ही ऐसा हुआ होगा। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह बंद दुकान के अंदर कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें