फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी व्यक्ति को परिजनों की मदद से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। किशोरी के परिजनों ने आरोपी पर किशोरी को डरा धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी कक्षा दस की छात्रा है। गर्मी की छुट्टी में वह नेहरू मार्केट में सिलाई सीखने जाती है। आरोप है कि 15-20 दिन से एक व्यक्ति किशोरी के आते जाते समय छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कर रहा था। किशोरी ने परिजनों को बताया तो परिजनों ने उसे दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने किशोरी पर धारदार हथियार से हमला करने और ब्लेड से नस काटने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। परेशान परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को किशोरी ने आरोपी की पहचान की और परिजनों ने एंटी रोमियो टीम की मदद से उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी बड़ा बाजार में दुकान करता है। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें