फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी ने अपनाया खुफिया तरीका

Tue, 14 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।
विज्ञापन
शामली में कैराना पलायन की बात भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने उठाई तो हड़कंप मच गया। शासन-प्रशासन द्वारा इस सूची को सत्यापन करने के लिए पूरा जोर लगा दिया। प्रशासन द्वारा चार टीमें लगाकर  जहां इनका सत्यापन कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस भी अपने स्तर पर सच्चाई खंगालने में लगी है। सोमवार को पुलिस द्वारा आम आदमी बनकर सिविल ड्रेस में इसका सत्यापन किया गया।
विज्ञापन


कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह द्वारा 346 परिवारों की सूची दी गई है। इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा सांसद की पलायन सूची की जांच करने के लिए चार टीमों को लगाया गया है। इसके लिए एलआईयूू, विशेष शाखा तथा आईबी तक भी अपने स्तर पर सांसद की सूची का सत्यापन कर जांच कर रही है। उधर पुलिस भी अपने स्तर पर जांच करने में लगी हुई है। 

सोमवार को शामली के एक बड़े पुलिस अधिकारी द्वारा द्वारा कैराना में अपने एक गार्ड के साथ आम आदमी बन भ्रमण किया गया। बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने नगर के मोहल्ला गुंबद, सहित कई मोहल्लों में घूम ओर यथा स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने यहां के परिवारों की जानकारी ली और बाद में वहां से चले गए। जाहिर है कि सभी जांच एजेंसियों के बाद भी पुलिस अपने स्तर पर इस सच्चाई का हर हाल में पता लगाने चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें