शामली में पलायन प्रकरण उठाकर भाजपा सांसद हुकुम सिंह आज सुर्खियों में है। खबरिया चैनलों पर उनके लाइव और डीबेट में सवाल जवाब हो रहे हैं। मायापुर स्थित उनके फार्म हाउस पर सोमवार को भी मीडिया कर्मियों का जमावड़ा रहा।
कभी एक न्यूज चैन का लाइव होता, तो कभी दूसरे चैनल पर डीबेट में शामिल होना पड़ रहा। हर कोई पलायन प्रकरण पर उन पर सवालों की बौछार करता और वह बेबाकी से जवाब देते।
प्रकरण पर भाजपा सांसद का स्पष्ट कहना है कि उन्होंने तो पीड़ित लोगों की आवाज उठाई थी, मगर समाजवादी पार्टी इस पर दूसरा ही रंग चढ़ाना चाहती है और पुलिस प्रशासन कठपुतली बनकर सही बातों को भी झुठलाने की कोशिश करने में लगा है, जो बेहद शर्मनाक है। सांसद हुकुम सिंह से पूरे प्रकरण को लेकर हुई बातचीत के अंश...