फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शायर ने की आत्महत्या, खंभे से लटका मिला

विज्ञापन
मृतक शायर गालिब कुरैशी का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। पानीपत रोड पर पंजीठ बिजलीघर के सामने खंभे पर एक वृद्ध शायर का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों से हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब पौने 12 बजे पानीपत रोड पर पंजीठ बिजलीघर के सामने सड़क किनारे खंभे पर मोहल्ला जैर अंसारियान निवासी 58 वर्षीय शायर गालिब कुरैशी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके आवास लाया गया। बाद में शव को कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया। मृतक के भाई अब्दुल सतार ने तहरीर देकर बताया कि शव को दफनाने के बाद वो घटनास्थल के पास पहुंचे तो वहां पर उसके भाई की बाइक मिली थी। बाइक में पेट्रोल पूरा था तथा बाइक की गद्दी, साइलेंसर व शॉकर व पहिये के रिम पर खून लगा था। तहरीर पर हत्या करने की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि हत्यारों ने उसके भाई की हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देकर भ्रमित किया है। कोतवाली प्रभारी एसएसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी पर लटकने से मौत का कारण आया है। मृतक के भाई ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें