फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 1.10 लाख किसानों के खातों में भेजी पीएम सम्मान निधि

Sun, 03 Aug 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के 1.10 लाख किसानों के खातों में सम्मान निधि की दो-दो हजार रुपये की 20वीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई। धनराशि मिलने पर किसानों के चेहरों पर खुशी थी। कृषि विज्ञान केंद्र, जलालपुर में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। जिले के राजकीय बीज गोदाम परिसर, कांधला, थानाभवन, कैराना और ऊन सहित सभी विकास खंड मुख्यालयों पर भी यह प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि प्रमोद कुमार ने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के नाम से भूमि, आधार कार्ड, बैंक खाता और एनपीसीआई लिंक होना जरूरी है, साथ ही आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे लाभार्थियों को मिल रहा है और किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान आत्मा योजना के तहत खरीफ गोष्ठी भी हुई, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने ‘श्री अन्न मिलेट्स’ और त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसानों को निशुल्क बीज मिनीकिट भी वितरित किए गए। कांधला ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में भी किसानों ने पीएम का लाइव संबोधन सुना। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि जयदेव कुमार, बीज भंडार प्रभारी अल्ताफ चौधरी, प्राविधिक सहायक विशु कुमार, सुमित कुमार, आबिद, वैशाली, प्रमोद कुमार, ईश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें