फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान का लिया संकल्प

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव कुरमाली प्राथमिक स्कूल में प्रतिज्ञा लेते छात्र छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान का लिया संकल्प
विज्ञापन

शामली। विश्व वृद्ध दिवस पर प्राथमिक विद्यालय कुरमाली नंबर एक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने बुजुर्गों का सम्मान और देखभाल करने की प्रतिज्ञा ली। स्वास्थ्य विभाग ने वृद्ध आश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कीद्घ
शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल, उनकी सामाजिक सुरक्षा और बुजुर्गों के सम्मान करने और उनकी सहायता करने के लिए जागरूक किया गया। सहायक अध्यापिका डिंपल कश्यप ने बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल के लिए विद्यार्थियों को प्रतिज्ञा दिलाई कि बुजुर्गों से हमेशा आदर एवं प्रेम से व्यवहार करेंगे। उनके साथ हमेशा समय बिताएंगे, जिससे कि वे अकेले एवं परिवार से अलग महसूस न करें। मौके पर प्रधानाध्यापक शालू कुमार, सहायक अध्यापक अवनीश त्यागी, शिक्षा मित्र मनोज कुमार, शाहिदा खातून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी सीएचसी और वृद्ध आश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एसीएमओ डॉ. अथर जमील व डॉ. विनोद कुमार के अलावा चिकित्सकों ने वहां रहने वाले वृद्वजनों का मधुमेह, रक्तचाप एवं अन्य बीमारियों की जांच की और उन्हें दवा और फलाहार का वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें