फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमां की बुलंदियों पर जमीं के सितारे

Mon, 16 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
result - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हो गया। जिले में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आकाश गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। जबकि हाईस्कूल में अमीष 91.16 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर रहा। 
विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद करीब दो बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, तो मेधावियों के चेहरे खिल उठे। हर बार की तरह इस बार भी शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र ही टॉप रहे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों में ही टॉप तीन में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों का नाम आया।

जिससे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जश्र का माहौल रहा। मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपने गुरूजनों का आर्शीवाद लिया। लड़कियों में जिले में टॉप पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की ही अनुप्रिया रही। अनुप्रिया ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। हाईस्कूल में बनत के देवी उमराकौर इंटर कॉलेज की महिमा चौधरी ने 90.3 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया।  
विज्ञापन


इस बार भी कायम रहा दबदबा
शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में इस बार भी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। कॉलेज के 18 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि एक छात्र ने जिला टॉप किया है। इस बार यहां से इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 384 छात्र पंजीकृत थे, जबकि 363 ने परीक्षा दी।

इनमें 170 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि 18 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। इनमें आकाश गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। हाईस्कूल में भी इसी स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। टॉप थ्री में इसी स्कूल के छात्र रहे। कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश का कहना है कि यहां पर छात्रों को अनुशासन की शिक्षा दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें