फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से कब्जा हटवाया

Sun, 15 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Got capture - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन। गांव गागौर में प्रशासन की नोटिस के बाद भी तालाब से अवैध कब्जे नहीं हटाए गए। जिसके चलते शनिवार को एसडीएम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर तालाब से अवैध कब्जे हटवाए। एसडीएम ने तालाब पर अवैध कब्जा करने वालों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

  एसडीएम महेंद्रपाल सिंह ने तहसीलदार मदन राठौर को एक सप्ताह पूर्व मौके पर भेजकर पैमाइश कराते हुए अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी अवैध कब्जे नहीं हटाए गए। जिसके चलते शनिवार को एसडीएम पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और जेसीबी चलाकर अवैध कब्जे को हटवाया। इस दौरान तालाब के चारों ओर गहरी खाई खुदवाई गई।
  हालांकि कब्जे वालों ने विरोध किया, लेकिन सख्ती देख कब्जेधारी वहां से खिसक लिए। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मदनलाल राठौर, एसआई सतीश कुमार, कानूनगो ओमपाल व ग्राम प्रधान राममेहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

  कब्रिस्तान से कब्जा हटाने की मांग
कांधला। कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत सभासद और मोहल्ले के लोगों  ने डीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की। सभासद मुशर्रफ, मुरसलीन, कफील, बाबू, जरीफ, आदि ने बताया कि कब्रिस्तान के बराबर मंे कुछ लोग कब्जा कर कालोनी काट रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें