शामली। जिले में 24 अगस्त को होने वाली पीईटी (यूपी प्रिलिमनरी एग्जामिनेशन टेस्ट) परीक्षा में 13432 अभ्यर्थी सम्मलित होंगे। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा 24 अगस्त को दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में दूसरे जिलों के अभ्यर्थी सम्मलित होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि पीईटी की परीक्षा में 13432 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 15 केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
परीक्षा कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
---
इन केंद्रों पर होगी पीईटी की परीक्षा
भंवर सिंह मेमोरियल स्कूल शामली।
सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजुकेशन शामली।
ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कालेज शामली।
देशभक्त इंटर कालेज शामली।
हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली।
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल बनत शामली।
मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली।
राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली।
राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज शामली।
रॉयल पब्लिक स्कूल शामली।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल शामली।
श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली।
वीवी इंटर कालेज शामली।