शामली। जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि रक्षा विभाग की ओर से शामली और झिंझाना में पेस्टीसाइड विक्रेताओं के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान चार सैंपल लेकर परीक्षण को भिजवाए गए।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मुनीश कुमार और रोहित राठी ने बृहस्पतिवार को शामली और झिंझाना में पेस्टीसाइड विक्रेताओं के यहां छापेमारी की गई। आनंद त्रिपाठी ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त पेस्टीसाइड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही छापेमारी की गई।