फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूजी का प्रयास, प्रभु का प्रसाद

Fri, 26 Feb 2016 12:55 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लंबे समय से दिल्ली शामली सहारनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण और विद्युतीकरण की मांग को पंख लग गए हैं। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह के प्रयासों के चलते रेल बजट में इसे शामिल कर लिया गया। सांसद हुकुम सिंह का दावा है कि इस कार्य पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसके लिए शीघ्र ही इंजीनियरी सर्वेक्षण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


शामली जिले के व्यापारियों से लेकर तमाम वर्गों ने दिल्ली-बागपत-शामली-टपरी (सहारनपुर) तक रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण की मांग उठाई थी। बीते साल सीएनजी ट्रेन की शुरुआत करने शामली पहुंचे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से भी लोगों ने यह मांग उठाई थी। कई बार केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं सहित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए।

वहीं, कैराना से भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह ने भी गंभीरता से लेकर इस मुद्दे पर अपनी ओर से प्रस्ताव बनाकर रेल राज्यमंत्री को सौंपा, जिसके चलते रेल बजट में इस प्रस्ताव को शामिल कर लिया गया। बृहस्पतिवार को संसद में रेल बजट पेश किया गया। सांसद बाबू हुकुम सिंह ने बताया कि दिल्ली से सहारनपुर तक रेल मार्ग के दोहरीकरण और विद्युतीकरण को मंजूरी मिल गई। प्रारंभिक स्तर पर उसके लिए इंजीनियरी सर्वेक्षण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें