फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: त्योहारों पर नए आयोजन की नहीं मिलेगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आगामी नवरात्र और दशहरा सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों पर केवल परंपरागत कार्यक्रम ही आयोजित होंगे, किसी नए कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक में धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को साफ-सफाई, बिजली, स्वास्थ्य, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी और नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों को सौंपी गई। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने और भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति और बिजली सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस और अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश मिले। डीजे की ऊंचाई और ध्वनि की निर्धारित सीमा का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें