गुरुवार को एसडीएम संदीप कुमार ने शांतिभंग होने की आशंका जताते हुए महापंचायत की अनुमति के लिए दिया गया प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद रालोद नेताओं ने पंचायत करने की घोषणा की है।
रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि यह किसानों की महापंचायत है और इसे शांतिपूर्वक कराने के लिए पूरी व्यवस्था बनाई जाएगी। रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने पंचायत को व्यवस्थित कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि गांव में जगह-जगह वाहनों को खड़े कराने व्यवस्था की गई है।
इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, राजेश्वर बंसल, अशरफ अली खां, वाजिद अली, राजकुमार आदि ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पंचायत की तैयारियों पर चर्चा की। बाद में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सांगवान के नेतृत्व में रालोद नेताओं ने पंचायत स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर पंचायत की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मौके पर अनवार चौधरी, डॉ. राजीव बालियान, हरेंद्र ताना, सुरेंद्र गंदेवड़ा, सर्वेश, राजीव पप्पू, अखिल बंसल, सुनील मलिक, बाबूराम पंवार, शौकिंद्र आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी युवती, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भेजा साथ
बड़ी संख्या में पहुंचेंगे किसान : सुधीर पंवार
सपा नेता सुधीर पंवार ने गांव भैंसवाल में बैठक कर पंचायत को लेकर चर्चा की। कहा कि किसानों से आंदोलन में पंचायतें हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। भैंसवाल में होने वाली 36 बिरादरियों की महापंचायत को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। समाजवादी पार्टी के सदस्य बड़ी संख्या में पंचायत में आएंगे, लेकिन उन्हें निर्देशित किया कि वे इस महापंचायत में किसान के रूप में शामिल हों ताकि पंचायत की गरिमा बनी रहे। उन्होंने पंचायत स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/