फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बारिश के बाद मंगलवार को लोग उमस भरी गर्मी के कारण परेशान रहे। हालांकि आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को 34 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पिछले दो दिन जिले के विभिन्न स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और बारिश हुई थी, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मंगलवार को दिन निकलते ही उसम भरी गर्मी रही। दोपहर के समय धूप निकलने के बाद लोग ज्यादा परेशान हुए। इसके अलावा कैराना, थानाभवन, जलालाबाद में भी उमस के कारण लोगों का हाल बुरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें